- Hindi News
- National
- Charkhi Dadri News Haryana News Pledged To Celebrate Holi With Flowers And Natural Colors
फूलों और प्राकृतिक रंगों से ही होली मनाने का संकल्प लिया
मकड़ानी स्थित नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने होली के अवसर पर प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर एक दूजे को बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने इस बार केवल फूलों और प्राकृतिक रंगों से ही होली मनाने का संकल्प लिया। प्रतिज्ञा ली कि वे इस बार पानी का प्रयोग होली खेलने में नहीं करेंगे।
इस अवसर पर नवयुग बचपन स्कूल की प्राचार्या अर्चना जाखड़ ने बच्चों को होलिका और प्रहलाद की कहानी भी सुनाई ताकि बच्चें ये जान सकें कि हम होलिका दहन क्यों करते है। उन्होंने कहा कि जीत हमेशा सत्य की होती है तथा असत्य को हमेशा हार ही मिली है। उन्होंने बताया कि इस बार मार्च मास में वर्षा तथा ओलावृष्टि की वजह से सर्दी फिर से सक्रिय है। यदि हम पानी का प्रयोग करेंगे तो हमें ठंड लग जाएगी। ठंड लगना कोरोना वायरस का मुख्य कारण है। अतः हमें पानी से होली नहीं खेलनी है। इसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कैमिकल युक्त गुलाल भी हमारी त्वचा तथा आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं।