पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन ने कहा कि सशक्त महिला-सशक्त समाज की परिकल्पना को सार्थक करने में हरियाणा सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में भागीदार बन रहीं झज्जर जिला की बेटियों और महिलाओं को बधाई दी। साथ ही उन्होंने होली पर्व की भी शुभकामनाएं दी। वे रविवार को राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोली रहीं थीं। उन्होंने महिलाओं के साथ गुरुग्राम में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम मनोहर लाल का भी संदेश सुना। साथ ही महिला आयोग की चेयरमैन ने पोषण पखवाड़े का भी शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के उत्थान में अतुलनीय भूमिका निभा रही है। सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आपकी बेटी-हमारी बेटी, लाडली पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि खाता योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, छात्राओं के लिए राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा, स्कूलों में बेटियों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था, महिला सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप व दुर्गा शक्ति वाहिनी सेवा, पीड़ित एवं असहाय महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर सखी, सभी जिला और उपमंडल में महिला पुलिस थानों का निर्माण, 181 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, तेजाब पीड़ित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता व कानूनी रियायत सहित महिला खिलाड़ियों की इनाम राशि में बढ़ोतरी करने जैसी योजनाओं को मूर्त रूप देते हुए सराहनीय कार्य किए हैं। इस मौके पर सभी ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

अपनी शक्ति को पहचान कर सफलता के लिए कदम बढ़ाएं


बादली | चौधरी धीरपाल राजकीय काॅलेज बादली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर पूनम महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में किया गया। अध्यक्षता ओम प्रकाश ने की। वक्ताओं ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें ऊंचे सपने देखने चाहिए। उन्हें पूरा करना चाहिए। हमारे अंदर शक्ति का भंडार है। हमें अपनी शक्ति को पहचानना होगा तभी सफलता कदम चूमेगी। ओमप्रकाश ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि धरती की सहनशीलता के पश्चात अगर किसी को सहनशीलता का स्थान मिलता है तो वह है महिला। उस घर को घर नहीं माना जा सकता जिस घर में बेटी न हो। डॉक्टर पुष्पेंद्र कादयान ने साक्षी मलिक मनु भाकर व अन्य प्रेरणादाई महिलाओं के उदाहरण देकर छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संजय ने जया पांडे की कविता हां मैं नारी हूं सुनाकर छात्राओं को नारी के अधिकारों के बारे में बताया। प्राध्यापक मीर सिंह, विजय, डॉक्टर पूनम गुलिया, योगिता, प्रीतम, पूजा, सुभाष, मनजीत, पूनम रानी आदि रहे।

समाज निर्माण में महिलाओं की अतुलनीय भूमिका : डीसी

डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि सशक्त महिला-सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की अतुलनीय भूमिका है। आज झज्जर जिला मुख्यालय सहित जिला के सभी गांवों में विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं : डीआईजी

डीआईजी अशोक कुमार ने दुर्गा शक्ति एप के इस्तेमाल बारे में महिलाओं को जानकारी दी। कहा कि किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बेटियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पुलिस विभाग की समस्त सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। एएसआई रिना ने भी महिला सुरक्षा पर प्रकाश डाला।

महिला आर्य समाज ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

झज्जर | महिला आर्य समाज सेक्टर-6 झज्जर, नारी शक्ति समिति सेक्टर-6 झज्जर और आरडब्ल्यूए सेक्टर-6 ने सीनियर सिटीजन क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। आर्य समाज के प्रवक्ता हरिओम दलाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से की गई। इसमें व्याकरण आचार्य शतक्रतु व उनकी प|ी योगाचार्या गार्गी रहे। मुख्य अतिथि झज्जर की उपमंडल अधिकारी शिखा रहीं। कन्या गुरुकुल लोवां कलां बहादुरगढ़ से आचार्या डाॅ. राजन मान, आचार्या मूर्ति, एसडीएम के पिता राजेन्द्र सिंह अंतिल आचार्य चांद सिंह, आनंद कादयान, डाॅ. रनबीर सुहाग, सुलोचना धनखड़, उषा गहलोत, दिलवंती सहरावत रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी।

सांखोल में नारी शक्ति को प्रदर्शित करते रेखाचित्र बनाया

प्राथमिक पाठशाला में मनाया महिला उत्सव

बादली | राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहट में अंतरराष्ट्रीय महिला उत्सव मनाया गया। अध्यक्षता स्कूल के मुख्याध्यापक जोगेंद्र फलस्वाल ने की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक द्वारा ग्राम सरपंच उर्मिला देवी को विशेष रुप से सम्मानित किया। कार्यक्रम के मौके पर मुख्याध्यापक जोगेंद्र फलसवाल ने अंतरराष्ट्र्रीय महिला दिवस के बारे में स्कूली छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित अभिभावकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में गांव की कई अन्य महिलाओं व छात्राओं को भी सम्मानित किया।

कहाड़ी में छात्राओं ने नृत्य से महिलाओं का महत्व बताया

झज्जर | महिला दिवस पर कहाड़ी गांव के एसएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। वूमन इंप्रूवमेंट नृत्य के माध्यम से प्राचीन काल में नारी की दयनीय दशा से लेकर 21वीं सदी की स्वतंत्र नारी का वर्णन किया गया। स्कूल निदेशक हरीश सैनी ने जनसमूह को नारी दिवस की शुभकामनाएं दी।

बादली में सरपंच उर्मिला का सम्मान करते मुख्यअध्यापक व अन्य।

डाॅ. निहारिका ने कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी

डाॅ. निहारिका ने कोरोना वायरस से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन डाॅ. कविता ने किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम की चेयरपर्सन सुनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, पूर्व मंत्री कांता देवी, भाजपा नेता डाॅ. राकेश, डाॅ. किरण कलकल, सुनिता धनखड़, सीमा दहिया, नपा चेयरपर्सन कविता नंदवानी, उमेश नंदवानी, नेहरू कॉलेज प्राचार्या दीपा, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम शिखा, बीडीपीओ रामफल, सीएमओ डॉ. रणदीप पुनिया, डब्लूसीडीपीओ रशिमा समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा का संकल्प लेते जिले के अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी।

नेहरू कॉलेज में महिला दिवस पर समारोह में मौजूद महिलाएं।

_photocaption_झज्जर | सांखोल के खेल मैदान में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने महिला दिवस पर रेखाचित्र बनाकर नारी शक्ति को प्रदर्शित किया। सांखोल जनकल्याण सेवा सीमित की ओर से महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम किए गए। इसमें महिलाओं के लिए मटका रेस, लेमन रेस, सौ मीटर रेस आदि करवाई गईं। इसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रेशलिंग कोच रणधीर सिंह, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा मौजूद रहीं।*photocaption*
खबरें और भी हैं...