पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Pm Told Sports Minister Bring Sports Talents Ahead Of Villages Center Will Help

पीएम ने खेलमंत्री से कहा- गांवों से आगे लाएं खेल प्रतिभाएं, केंद्र करेगा पूरी मदद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री संदीप सिंह ने प्रदेश के विकास एवं खेल नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। खेल मंत्री के मुताबिक पीएम मोदी ने इस दौरान खेल और खिलाडिय़ों के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने पीएम को बताया कि हरियाणा का युवा शारीरिक रूप से काफी हृष्टपुष्ट है। यहां की मिट्टी खिलाडिय़ों को बेहतरीन अवसर देने वाली है। इसलिए यहां युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को भी गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। प्रधानमंत्री ने खेल मंत्री को कहा कि वे गांव और कस्बों से ऐसे खिलाडिय़ों को लेकर आएं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। इसके लिए केंद्र सरकार पूरी मदद करने को तैयार है। सिंह ने कहा कि पिहोवा ब्लाक को अल्पसंख्यक समुदाय क्षेत्र के रूप में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से चिन्हित किया है। यहां विकास के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अतिरिक्त बजट मुहैया कराया जाएगा। इस बजट से शिक्षा, अक्षय उर्जा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य और जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई योजनाओं पर काम होगा। पीएम मोदी ने खेलों के क्षेत्र में हो रहे बदलाव की सराहना की। कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने के लिए खेल मंत्री संदीप सिंह जैसे युवाओं को पथ प्रदर्शक के रूप में काम करना होगा।

पिहोवा | पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते खेल मंत्री संदीप सिंह।
खबरें और भी हैं...