- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Police Act Fir Of Snatching In Robbery Case Case Of Missing Person Filed For Snatching Purse
पुलिस का कारनामा; लूट की वारदात में स्नैचिंग की एफआईआर, पर्स छीनने पर गुमशुदगी का केस कराया दर्ज
शहर में लगातार लूट, स्नैचिंग हो रही हैं। बदमाश पकड़े नहीं जा रहे। अब पुलिस ने इन मामलों को दबाने में लगी है। इसका उदाहरण शहर यमुनानगर पुलिस द्वारा दर्ज एक एफआईआर और थाना एरिया में हुअा स्नैचिंग केस है। शादीपुर जा रहे व्यक्ति पर रॉड से हमला कर कैश, मोबाइल और पर्स लूट लिया गया।
पुलिस ने दो दिन बाद स्नैचिंग का केस दर्ज किया। हुई लूट, लेकिन पुलिस की नजर में यह स्नैचिंग है। वहीं परशुराम चौक से भगत सिंह पार्क की तरफ जाते हुए गुरुनानक खालसा कॉलेज की लेक्चरर और उनकी मां से पर्स स्नैचिंग हो गई। मां-बेटी महिला थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां सुनवाई नहीं हुई। उन्हें शहर यमुनानगर थाने में भेज दिया गया। वहीं महिला हेल्प लाइन और पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने फोन नहीं उठाया। शहर यमुनानगर थाने में कोई शिकायत तक लिखने को तैयार नहीं था। बाद में थाने से एक पुलिस कर्मी मां-बेटी को अपने साथ जगाधरी कोर्ट परिसर के सामने एफआईआर कराने के बहाने ले गया। पता चला कि वहां पर ऑनलाइन गुमशुदगी की रिपोर्ट करा दी गई। स्नैचिंग को गुमशुदगी बना दिया गया। दोनों ही मामलों की एसएचओ तक को इनकी जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस इस वजह से भी केस दर्ज नहीं करना चाहित क्योंकि उन्हें थाना एरिया का क्राइम रेट कर रखना होता है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलदीप सिंह का कहना है कि पर्स स्नैचिंग की शिकार कोई महिला थाने नहीं आई। वहीं जहां तक पुलिस कर्मी के खुद जाकर गुमशुदगी कराने की बात है, यह सच नहीं है। इसके साथ ही हमीदा एरिया में लूट के मामले में स्नैचिंग का केस दर्ज करने की जानकारी भी उन्हें नहीं है।
पुलिस ने गुमराह किया। कृष्णा कॉलोनी निवासी कोमल अपनी लेक्चरर बेटी के साथ एक्टिवा पर परशुराम चौक से भगत सिंह पार्क रोड से जा रहीं थीं। तभी बाइक सवार दो युवकों ने कोमल के हाथ से बेटी का पर्स झपट लिया। पर्स में 10-12 हजार रुपए और अन्य दस्तावेज थे। कोमल के पति ने बताया कि प|ी और बेटी को शहर यमुनानगर थाने से एक एएसआई जगाधरी यह कहकर ले गया कि केस दर्ज कराने के लिए जाना होगा। वहां एक कंप्यूटर सेंटर पर ले जाकर ऑनलाइन गुमशुदगी की रिपोर्ट करा दी।
पुलिस वाले ने अपनी जेब से 100 रुपए भी दुकानदार को दिए। जब रिपोर्ट का प्रिंट आउट देखा तो उसमें पर्स छीने जाने की बजाए गुम होने की बात लिखी थी। उनका कहना है कि जब उन्होंने ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए भगत सिंह पार्क में लगे सीसीटीवी देखे तो पता चला कि वे भी बंद हैं। स्नैचिंग शाम छह बजकर 20 मिनट पर हुई थी।
}रॉड से हमला कर पर्स, कैश और मोबाइल लूटा
बिलासपुर के गांव भेड़थल निवासी किरण कुमार ने हमीदा चौकी में शिकायत दी है कि वह अपनी बुआ के घर शादीपुर आ रहा था। जब वह नहर पुल के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उस पर राॅड से हमला कर दिया। हमलावर उसका पर्स, मोबाइल और नौ हजार रुपए कैश छीन ले गए। पुलिस ने किरण की इस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा-379ए में केस दर्ज किया है। एडवोकेट नवीन कुमार का कहना है कि अगर हमला कर सामान छीना गया है तो वह लूट है।