पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News Police Arrests Smuggler Going To Up With Khairpur Of Jhajjar With Liquor Worth Rs 2 Lakh

झज्जर के खैरपुर से 2 लाख रुपए की शराब लेकर यूपी जा रहे तस्कर को पुलिस ने केएमपी पर पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कार की सभी सीट उतारकर रखी थी शराब की पेटियां

अकबरपुर बारोटा पुलिस चौकी की टीम ने केएमपी पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध शराब की 30 पेटी बरामद की है। जब पुलिस कर्मी से आरोपी से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह अपने दोस्त से प्रभावित होकर इस धंधे में शामिल हुआ था। आज पहली बार तस्करी कर यूपी दारू ले जा रहा था और पहले ही प्रयास में पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लया है।

अकबरपुर बारोटा पुलिस चौकी के इंचार्ज युद्धबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम केएमपी पर गश्त पर थी। इस बीच झज्झर की तरफ से अाती एक कार काे राेकर जांच की। इस दाैरान उसमें 30 पेटी शराब मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी प्रदीप के रूप में हुई। उसने यह शराब झज्झर के खैरपुर से 2 लाख रुपए में खरीदी थी।

यूपी में होनी थी सप्लाई

केएमपी पर बिंदरौली के पास एक कार से 30 पेटी शराब बरामद की गई है। यह शराब झज्झर के खैरपुर से यूपी में सप्लाई होनी थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
-युद्धबीर सिंह, चौकी इंचार्ज अकबरपुर बारोटा।

खबरें और भी हैं...