सट्टा खेलते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा
गन्नौर | इंडस्ट्रियल एरिया में लल्हेड़ी रोड के समीप सट्टा चल रहा था। बड़ी थाना पुलिस से हेडकांस्टेबल सुरेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर सट्टा खेलते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 1710 रुपए, गोटियां व तोलिया बरामद किया। हेडकांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि प्रेम कुमार निवासी दिल्ली को सट्टा खेलते पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।