- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Police Launched A Campaign Youth Controlled With 2500 Intoxicated Pills
पुलिस ने चलाई मुहिम, 2500 नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित युवक काबू
जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव पीपली क्षेत्र से एक युवक को 2500 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह उर्फ भील्ला सिंह निवासी दानेवाला जिला मानसा (पंजाब) के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव पीपली क्षेत्र में मौजूद थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से गोलियां बरामद हुई।
30 ग्राम हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सवार दो काबू
सिरसा| जिलाभर में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काबू कर उनके कब्जा से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भीम सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी ढाणी लक्ष्मणगढ़ गांव माधोसिंघाना व गुरदास सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी वार्ड नंबर 15 रानियां के रूप में हुई है।