पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Police Raid And Hold Woman With Two Kilos Of Cannabis

पुलिस ने रेड कर दो किलो गांजे के साथ महिला को पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र | जिला की एंटी नारकोटिक सेल ने गांजा तस्करी के आरोप में एक महिला को पकड़ा है। साथ ही उससे दो किलो दस ग्राम गांजा बरामद किया। सब इंस्पेक्टर तरसेम की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, शोरगीर बस्ती में एक महिला घर पर ही गांजे को बेचती है। शिकायत पर पुलिस ने महिला बिमला के घर पर रेड कर उसे पकड़ा। साथ ही उससे दो किलो दस ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सिटी थाने में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...