- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News Police Raid At The Unlicensed Spa Center In New Gupta Colony Closed
न्यू गुप्ता कॉलोनी में बिना लाइसेंस चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, बंद करवाया
न्यु गुप्ता कॉलोनी में चल रहे स्पा सेंटर पर कुछ संदिग्ध होने की आशंका के चलते कॉलोनी वासियों की शिकायत पर पुलिस ने बीती देर रात रेड की। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहली मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर में दबिश दी। संचालकों के पास स्पा सेंटर चलाने का लाइसेंस न होने के कारण स्पा सेंटर को बंद करवा दिया गया। पुलिस के अनुसार सेंटर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
कॉलोनी के दाे लाेगाें काे साथ लेकर की रेड
उक्त स्पा सेंटर पर कुछ संदिग्ध होने की आशंका के चलते कॉलोनी वासियों ने पुलिस को शिकायत की थी। जिस पर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा दो कॉलोनी वासियों को साथ लेकर स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटर के कारिंदे खाना बनाते मिले। कारिंदों में तीन युवक व तीन युवतियां भी शामिल थी। उसके बाद पुलिस सभी कारिंदों को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई। जहां पर उनसे पूछताछ की तथा स्पा सेंटर के मालिक को बुलाकर उससे लाइसेंस दिखाने को कहा। मालिक ने बताया कि अभी उनके पास लाइसेंस नहीं है लेकिन उन्होंने अप्लाई किया हुआ है।
इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि जब तक लाइसेंस नहीं आता तब तक वे स्पा सेंटर नहीं चला सकते। इसलिए इसे तुरंत बंद किया जाए। पुलिस के कहने पर स्पा सेंटर को बंद कर दिया गया।
संचालक के पास नहीं था स्पा सेंटर का लाइसेंस
शिकायत पर स्पा सेंटर पर रेड की गई थी लेकिन वहां पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि लाइसेंस न होने के कारण स्पा सेंटर को बंद करवा दिया गया है।\\\'\\\' -सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी।
टोहाना न्यू गुप्ता कॉलोनी में चल रहे स्पा सेंटर की शिकायत पर लोगों से पूछताछ करते थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह।