पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ismailabad News Haryana News Police Registered A Case Against 15 For Assaulting And Uttering The Word Caste

मारपीट करने व जाति सूचक शब्द बोलने पर पुलिस ने किया 15 के खिलाफ मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव ठसका मीरांजी में तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर जातिसूचक शब्द बोलने औरगाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी शाहाबाद ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव ठसका मीरांजी वासी चरणदास उर्फ सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब चार साल पहले अजय गुराया का उसके साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसका पंचायत में फैसला हो गया था लेकिन इस झगड़े को लेकर अजय गुराया उसके साथ रंजिश रखने लगा था। विगत दिवस वह अपने दोस्त रवि और जितेंद्र के साथ सोनू की कार में सवार होकर झांसा से ठसका की ओर आ रहा था। रास्ते में वे कार से किसी काम के लिए उतरे तो शराब ठेके की ओर से अजय गुराया ने आकर उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। वे कार में सवार होकर गांव की ओर चल दिए। सोनू ने उन तीनों को स्कूल के निकट कार से उतार दिया। वे वहां से पैदल अपने घर की ओर चल दिए। अभी कुछ ही दूर पहुंचे थे कि विंडो, गंडासी, तलवार व डंडों से लैस अजय गुराया और उसके साथ पांच-छह मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 15 युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं...