पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News Police Will Take Action Against Street Hoodies And Djs

सड़क पर हुड़दंग करने व डीजे बजाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई, कानून व्यवस्था बनाए रखने को लगाए नाके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली व फाग के दिन जिले में सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए पुलिस नाके निर्धारित किए गए हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी होटल, वाटिका व शराब ठेकेदारों को निर्देश जारी कर रात 8 बजे बंद करने को कहा है। वहीं शहर की सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को दबोच कर कानूनी कार्रवाई
की जाएगी।

होटल व वाटिका संचालकों को दिए निर्देश : सिटी थाना पुलिस ने शहर के सभी होटल व वाटिका संचालकों को होली व फाग के दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सभी होटलों व वाटिका के अंदर डीजे बजाने का भी समय निर्धारित किया है जो सुबह 11 बजे से देर शाम 8 बजे तक का रहेगा।

हर छोटी बड़ी गतिविधियों पर
नजर रहेेगी: पीआरओ


पुलिस प्रशासन ने होली व फाग के दिन जगह जगह पुलिस नाके लगा दिए हैं। जहां से पुलिस हर छोटी बड़ी गतिविधियों पर नजर रखेगी। होटल, वाटिका व शराब ठेकेदारों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।\\\'\\\' -सुमित सांगवान, पुलिस प्रवक्ता।

सुरक्षा व्यवस्था लागू रखने के लिए शहर के चारों तरफ व मुख्य मार्गों पर पुलिस तैनात

पुलिस ने होली व फाग त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था लागू रखने के लिए रणनीति के आधार पर शहर के चारों तरफ लोहारू चौक, रावलधी चौक, कनीना टी प्वाइंट, महेंद्रगढ़ चौक व समसपुर चौक पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं शहर के अंदर रोहतक चौक, लाला लाजपत राय चौक, बस स्टैंड, रेलवे रोड पर पुलिस तैनात की गई है।

गणमान्य लोगों
की मदद मांगी


पुलिस ने शहर के गणमान्य लोगों को बुलाकर उन्हें हुड़दंग रोकने के लिए मदद करने को कहा है। ऐसे में पुलिस ने सड़कों पर हुड़दंग करने व डीजे बजाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

दादरी. रावलधी चौक पर बैरिकेड लगाकर नाके पर पुलिस कर्मचारी तैनात।
खबरें और भी हैं...