- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Pooja Kamboj Honored For Invaluable Contribution In Education Sector
शिक्षा क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए पूजा कंबोज हुई सम्मानित
रादौर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होटल जेडब्ल्यू मेरियोट मुुंबई में 8 मार्च को आयोजित हुए कार्यक्रम में ग्लोब हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर की प्रिंसिपल पूजा कांबोज को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया देश की 22 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों मेें उल्लेखनीय योगदान देने पर सम्मानित किया गया। जिनमें माधुरी दीक्षित, सरोजखान, हीनाखान,बप्पी लहरी,दिव्या खोसला,अमीषा पटेल, शिवांगी ठाकुर,निवेदिता बासु आदि शामिल थी। मुंबई से लौटी ग्लोब हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर की प्रिंसिपल पूजा कांबोज ने बताया कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है कि देश में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को लेकर महिला दिवस पर सम्मानित किया गया है। इससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने बताया कि वह रादौर में आभास संस्था के माध्यम से पहली से पांचवीं तक के 150 बच्चों को सभी विषयों की निशुल्क शिक्षा दे रही हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने खर्चे पर अध्यापक नियुक्त कर रखे हैं।