- Hindi News
- National
- Ladwa News Haryana News Pooja Kamboj Honored In Mumbai For Invaluable Contribution In Education Sector
शिक्षा क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए पूजा कंबोज मुम्बई में सम्मानित
लाडवा | महिला दिवस के अवसर पर मुम्बई में 8 मार्च को आयोजित हुए कार्यक्रम में लाडवा-रादौर मार्ग पर स्थित ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या पूजा काम्बोज को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। देश की 22 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने पर सम्मानित किया गया। प्राचार्या पूजा काम्बोज ने बताया कि यह उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है कि देश में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को लेकर महिला दिवस पर सम्मानित किया गया है। इससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने बताया कि वह रादौर में आभास संस्था के माध्यम से पहली से पांचवीं कक्षा तक के 150 बच्चों को सभी विषयों की निशुल्क शिक्षा दे रही है। जिसके लिए उन्होंने अपने खर्चे पर अध्यापक नियुक्त कर रखे हैं।