- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Post Manually Sent Duplicate Certificate Migration Application Form Will Not Be Accepted
डाक, दस्ती तौर पर भेजे गए अनुलिपि प्रमाण-पत्र माइग्रेशन आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्यालय को ऑनलाइन भेजना पडे़गा आवेदन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से अनुलिपि प्रमाण पत्र एवं माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के आवेदन फार्म अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त करने की शुरू की प्रकिया।
शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि बोर्ड कार्यालय द्वारा अनुलिपि प्रमाण-पत्र एवं माईग्रेशन प्रमाण-पत्र के फार्म ऑनलाइन अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से जमा करवाने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। जो परीक्षार्थी, अभिभावक अतिआवश्यक, तिथिबद्ध कार्य के लिए अनुलिपि प्रमाण-पत्र एवं माईग्रेशन प्रमाण-पत्र दस्ती तौर पर प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें अपना आवेदन फार्म अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से बोर्ड कार्यालय को ऑनलाइन भेजना होगा।
उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थियों, अभिभावकों का आवेदन फार्म बोर्ड कार्यालय में स्थापित अंत्योदय सरल केन्द्र पर बशर्ते ऑनलाइन जमा किया जाएगा जिनके पास डेबिट, क्रेडिट कार्ड उपलब्ध होगा।
इसके बाद वह बोर्ड कार्यालय से अपना अनुलिपि प्रमाण-पत्र, माईग्रेशन प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों, अभिभावकों द्वारा डाक, दस्ती तौर पर भेजे गए अनुलिपि प्रमाण-पत्र, माईग्रेशन आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।