- Hindi News
- National
- Khijrabad News Haryana News Postponement Of Mass Deputation Will Meet 11 Member Delegation Minister Of Education
मास डेपुटेशन स्थगित कर 11 सदस्यीय शिष्टमंडल शिक्षामंत्री से मिलेगा: धनखड़
यमुनानगर | हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान राकेश धनखड़ व जिला सचिव जगपाल सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण एहतियात के तौर पर बदली हुई परिस्थितियों में कोर कमेटी की बैठक राज्य अध्यक्ष सीएन भारती की अध्यक्षता में हिसार में हुई। निर्णय लिया गया कि 15 मार्च को शिक्षामंत्री से मिलने मास डेपुटेशन नहीं जाएगा। राज्य कमेटी का 11 सदस्यीय शिष्टमंडल 15 मार्च को शिक्षामंत्री से मिलने उनके निवास स्थान जगाधरी जाएगा। मौके पर जिला प्रेस सचिव राम नरेश, जोगिंद्र डांढा, सह सचिव विरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।