- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Power Corporation Will Set Up 33 Kv Power Houses In The District Corporation Has Put Up Tender Electricity Service Will Be Better
बिजली निगम जिले में 33 केवी के तैयार करेगा पावर हाउस, निगम ने लगाया टेंडर, बिजली सेवा होगी बेहतर
बिजली निगम जिलेभर के गांवों में बिजली सेवा बेहतर देने के लिए चार 33केवी के चार पावर हाउस बनाने जा रहा है। जिले के गांव ऐचरां कलां, बरटा, हमेटी, सिंघवाल के 18 करोड़ 90 लाख रुपए का टेंडर लगा दिया है। इससे 20 से अधिक गांवों की बिजली सेवा बेहतर होगी। जल्द वर्क ऑर्डर जारी कर पावर हाउस बनाए जाएंगे। इससे गर्मियों में लगने वाले कटों से निजात मिलेगी और पशुपालकों के लिए काफी अच्छी खबर है। जिलेभर में 63 पावर पावर हाउस है और इनके अधीन 450 से अधिक 11 हजार केवी के फीडर चल रहे है। जिन गांवों में पावर हाउस बनने जा रहे हैं, वहां अब फिलहाल 12 से 16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है और अब गर्मियों के सीजन में तो इन गांवों के अधिकतर फीडर ओवरलोड होने के कारण ब्रेकडाउन हो जाते हैं। इससे गांव में सबसे ज्यादा परेशानी पशुपालकों को होती है और वह समय पर अपने पशुओं के लिए चारा व अन्य कामकाज प्रभावित होते हैं। इससे खेती की सिंचाई भी ठीक से हो पाएगी। फिलहाल इन गांवों को बिजली सेवा बेहतर देने के लिए निगम ने टेंडर तो लगा दिया, अब वर्क आॅर्डर जारी होने की देरी है और जैसे ही वर्क ऑर्डर मिलेगा तो जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
पावर हाउस बनने पर इन गांवों को होगा फायदा
{ऐचरां कलां
{ऐचरां खुर्द
{नया सिवानामाल
{पुराना सिवानामाल
{सरफाबाद
{बरटा
{धनौरी
{कुरार
{नेपेवाला
{कोयल
{उझाना
{सिंघवाल
{सींसर
{सुदकैन
{सिरखा खेड़ी
{लोघर
{ढाक्कल
{डूमरखां
टेंडर लगाया गया है, गांवों में बेहतर की जा रही बिजली सेवा : एसई
निगम द्वारा ऐचरां कलां, बरटा, हमेटी व सिंघवाल में पावर बनाने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। इन गांवों में पावर हाउस बनने के बाद बिजली समस्या कम होगी और जल्द ही वर्क ऑर्डर की भी जारी किया जाएगा।
श्यामबीर सैनी, एसई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम जींद सर्कल।