- Hindi News
- National
- Safidon News Haryana News Power Pensioners39 Meeting Was Held On Demands
मांगों को लेकर हुई बिजली पेंशनर्स की बैठक
हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक नगर के विद्युत सदन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राजेंद्र वशिष्ठ ने की। वहीं बतौर मुख्य वक्ता एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव डी.एस. भारद्वाज ने शिरकत की। बैठक का संचालन यूनिट महासचिव कलीराम शर्मा ने किया। डीएस. भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा सरकार एवं विभागीय मैनेजमेंट पेंशनरों की मांगों एवं अधिकारों के प्रति उदासीनता बरत रही है। वर्ष 2016 से पहले के पेंशनरों को पेंशन में बढ़ौतरी का लाभ जो सरकार ने 2018 में दे दिया था उसको भी विभाग के अधिकारी लागू नहीं कर रहे। पेंशनर्ज को कैशलेस मेडिकल सुविधा के कारण कार्ड अभी तक बनाकर नहीं दिए गए है, जिससे बीमार पेंशनर को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं इस मौके पर राजेंद्र वशिष्ठ, जिले सिंह, ईश्वर लांबा, सी.आर. रोहिल्ला, रामनिवास शर्मा, सतपाल व ओमप्रकाश मौजूद थे।
सफीदों. बैठक में उपस्थित बिजली पेंशनर्स।