पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली कर्मचारियों का धरना छठे दिन भी जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरवाना | हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान जयकिशन ने की। धरने का संचालन यूनिट सचिव कर्मबीर कापड़ों ने किया। धरने में पांचों सब डिविजनों के कर्मचारी व पदाधिकारियों ने भाग लिया। धरने का मुख्य उद्देश्य एसडीओ उचाना द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे कोर्ट केस को वापिस न लेना है। उन्हाेंने कहा कि जब तक कोर्ट केस वापिस नहीं होते तब तक धरना जारी रहेगा। इसके कारण जो भी कार्य प्रभावित होगा उसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। इस धरना प्रदर्शन में उचाना सब यूनिट प्रधान अमित संधू, सचिव दिलबाग, सिटी प्रधान सूबे सिंह, सचिव सुखबीर नैन, गढ़ी प्रधान नरेंद्र शर्मा, सचिव नरेश, प्रधान राजकुमार, सचिव अशोक बिसला, राम जुआरी, महाबीर मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...