पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Ppi To Take Out Constitution Consciousness Bike Rally On 14th

14 को संविधान चेतना बाइक रैली निकालेगी पीपीआई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल | पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक द्वारा 14 मार्च को संविधान चेतना मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। जिला उपाध्यक्ष वंदना बागड़ी ने बताया कि रैली से पहले हनुमान वाटिका में पहले बैठक का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद सर छोटू राम चौक पर फूलमाला अर्पित करके रैली शुरू होगी। उसके बाद पिहोवा चौक, कमेटी चौक होते ही रैली अंबेडकर चौक, चंदाना गेट और छात्रावास रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगी। अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर फूलमाला अर्पित किए जाएंगे। राज्य महासचिव ने कहा कि सरकार द्वारा आए दिन संविधान के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं और उसके मूल ढांचे के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।
खबरें और भी हैं...