महिलाआंे के सम्मान का लें प्रण : डॉ. सहगल
बिलासपुर | सेंट लारेंस इंटरनेशनल स्कूल पाबनी रोड जगाधरी एवं यमुनानगर जगाधरी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। चेयरपर्सन डाॅ. रजनी सहगल की अध्यक्षता में क्रिकेट, म्यूजिकल चेयर, तम्बोला, गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता हुई। मुख्यातिथि सतीश सलूजा, एसोसिएशन के प्रधान राजेश खरबंदा, जनरल सेक्रेटरी समीरा सलूजा रहे। डाॅ. एमके सहगल ने कहा कि हमें महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का आज के दिन संकल्प लेना चाहिए, ताकि वे अपनी अाशाएं पूरा करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार आगे बढ़ सके। मंच संचालन प्रिंसिपल महेश साहनी और स्वरांजलि ने बखूबी किया।