- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Prasad Given In Steel Plates Instead Of Thermocol
थर्माकोल की बजाए स्टील की थालियों में दिया प्रसाद
शहर के सिद्ध बाबा प्रसाद गिरिजी समाधि मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव हवन, पूजन व भंडारे के साथ शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लाेगाें काे जागरूक करने के लिए थर्माकोल की प्लेट की बजाए स्टील की थालियों में भंडारे का प्रसाद बांटा गया। पूजन कार्य पुजारी नरेन्द्र शर्मा व उपेन्द्र कृष्ण ने कराया। संतों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने भी बाबा का जयकारा लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत परमानन्द गिर महाराज ने बताया कि प्रति वर्ष दुल्हेंडी से अगले दिन बाबा प्रसाद गिरिजी महाराज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया जाता है, जिसमें तीन दिन तक शहर में भक्तिमय माहौल रहता है। महंत ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मंदिर कमेटी डिस्पोजल के स्थान पर स्टील की थालियों में भंडारा परोसती है। महंत परमानन्द गिरि महाराज ने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों, महात्माओं, दानी सज्जनों व आम लोगों का आभार व्यक्त किया।