- Hindi News
- National
- Kosli News Haryana News Prasad Will Be Distributed In Steel Plates Not Thermocol In Kosli Math
कोसली मठ में थर्माकोल नहीं स्टील की थालियों में बंटेगा प्रसाद
पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा चुकी है। इसी अभियान में एक पहल ग्रामीण उत्थान भारत के अध्यक्ष मेजर डॉ. टीसी राव ने की। उन्होंने सामाजिक सरोकार के तहत बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ आदर्श समिति को हजार स्टील की थालियां भेंट की हैं। वहीं प्राचीन शिव मंदिर ढाणी जाटूसाना को भी 200 थालियां दी गई। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक या डिस्पोजल की बजाय इन थालियों में प्रसाद बंटेगा तो पर्यावरण का नुकसान नहीं होगा।
समिति प्रधान सूबेदार महेंद्र सिंह व डॉ. सुचेत यादव ने बताया कि समिति हर वर्ष 14 सितंबर को बाबा के स्थान पर बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन करती है। जिसमें आसपास के गांव तथा राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों के श्रद्धालु पहुंचकर बाबा के स्थान पर मत्था टेकते हैं और बाबा का प्रसाद ग्रहण करते हैं। ऐसे में अभी थर्मोकोल की थालियां प्रयोग होती थी, जो प्रदूषण बढ़ाने का काम करती हैं। अब ऐसी परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर कर्नल सुधीर यादव, चौधरी महेंद्र सिंह, पंडित गुरुदत्त शर्मा, ब्रिमानन्द, देवेंद्र पंच, रतन कुमार एडवोकेट, नरेंद्र बाबू, संजय यादव, गजराज सिंह, कैप्टन सुचेत यादव, सुकर्मपाल, ओमप्रकाश डाबला, बीरेंद्र सिंह व सुभाष सहित अन्य मौजूद रहे।
समिति को स्टील की थालियां भेंट करते ग्रामीण उत्थान भारत संस्था के सदस्य।