पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chacharauli News Haryana News Pratibha Gets National Women39s Outstanding Award

प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय महिला उत्कृष्ट पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगाधरी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डीके इवेंट्स लंडन लिमिटेड एवं एलाई क्लब ने कन्स्टीट्यूशल क्लब इंडिया, नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। यहां हरियाणा इंजीनियरिंग काॅलेज की रजिस्ट्रार प्रतिभा को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने पर राष्ट्रीय महिला उत्कृष्ट पुरस्कार से नवाजा गया। एलाइट क्लब के चेयरपर्सन डाॅ. गुरप्रीत सिंह काहलों ने बताया कि पुरस्कार विजेताओं को उनके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। अभिनेत्री अरूषी पोखरियाल, सेलिब्रिटी निधि कुमार तथा भाषा मुखर्जी द्वारा दिया गया। प्रतिभा शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों के योगदान को लेकर इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस क्षेत्र में रहते हुए सैकड़ाें बेटियों को शिक्षित किया। इस सम्मान से पूरे काॅलेज में खुशी का माहौल है। प्रिंसिपल डाॅ. कुलदीप सिंह ने प्रतिभा को बधाई दी। यह काॅलेज के लिए भी एक गर्व की बात है।
खबरें और भी हैं...