- Hindi News
- National
- Bilaspur News Haryana News Pregnant Must Take A Healthy Diet Renu Sharma
गर्भवती को पाैष्टिक आहार लेना जरूरी : रेणु शर्मा
बिलासपुर| महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कस्बा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। अध्यक्षता सीडीपीओ रेणू शर्मा ने की। एएनएम मनजीत व आशा ने गर्भवती महिलाओं, बच्चों के खून की जांच की। एनीमिया से ग्रस्त महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के बारे में जागरूक किया गया। सीडीपीओ ने कहा कि गर्भवती महिला को सामान्य महिला से अधिक पौष्टिक व संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। मौके पर सुपरवाइजर कुसुम, मोनिका, कमलेश, मेघना, आंगनबाड़ी वर्कर नरेश, प्रवीन, सविता व प्रोमिला समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।