पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Pregnant Women Make Two Lives A Reality Dr Poonia

गर्भवती महिला दो जीवन को साकार बनाती हैं : डाॅ. पूनिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झज्जर | गर्भवती महिला को अपना रखरखाव अच्छे से करना चाहिए। गर्भवती महिला एक नहीं बल्कि दो-दो जीवन को साकार बनाती है। मां स्वस्थ तो बच्चा स्वस्थ, इसलिए महिलाओं को गर्भा धारण के दौरान नियमित रूप से चैक करवाते रहना चाहिए। ये बात सिविल सर्जन डाॅ. रणदीप सिंह पूनिया ने प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत लगाए गए महिलाओं के लिए फ्री गर्भधारण शिविर में कही। नागरिक अस्पताल के एमएस डाॅ. संजय सचदेवा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं का गर्भा धारण का फ्री पूर्ण जांच शिविर लगाया जाता है। इसी में महिलाओं को सभी तरीके की जानकारी दी जाती है और बच्चे को स्वस्थ रखना व गर्भवती महिला को स्वस्थ रखने के लिए आयरन एंड फोलिक एसिड, कैल्शियम की गोली मुफ्त में दी जाती हैं ताकि गर्भवती महिला में खून की कमी न हो। शिविर में गर्भवती महिलाओं के खून की जांच, एचआईवी एड्स की जांच, अल्ट्रासाउंड की जांच की गई। शिविर में आने वाली महिलाओं को जलपान भी करवाया गया ताकि किसी भी महिला को किसी तरीके की कोई परेशानी न हो।
खबरें और भी हैं...