- Hindi News
- National
- Pai News Haryana News Preity Was First And Reena Second In The Lamon And Spoon Races
लैमन व स्पून रेस में प्रीति प्रथम व रीना द्वितीय रही
पूंडरी| एआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाय गया। अध्यक्षता प्राची शर्मा ने तथा संचालन कुमारी गुरपिन्द्र कौर ने किया। मुख्य वक्ता शंकुतला शर्मा ने कहा कि आज का दिन सभी महिलाओं के लिए बड़े संघर्ष से निकला है। महिलाओं की बड़ी कुर्बानी इस दिन के पीछे छिपी है। संघर्ष का ही परिणाम है कि महिलाओं ने वोट का अधिकार, काम के घंटे तय करवाना, पुरुषों के समान वेतन, समानता व बराबरी को हासिल किया है। मुख्यातिथि देविका ने कहा कि जीवन में लक्ष्य, इच्छाशक्ति व प्ररेणा से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर लैमन व स्पून रेस भी आयोजित किया गया। दोनों में प्रीति ने प्रथम स्थान, रीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ब्लाइंड रेस में कुसुम ने प्रथम स्थान तथा सिमरजीत कौर ने द्वितीय स्थान। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूजा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य मुनीष भारद्वाज ने महिला दिवस की बधाई दी और कोरोना वायरस के प्रति भी जागरूक किया। प्रबंधक योगेश कुमार व प्रवीण शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर वर्षा शर्मा, बीना, गुरविन्द्र कौर, सरिता, रेनू शर्मा, संजीव नैन व मीना शर्मा मौजूद रहे।