पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beri News Haryana News Preparation To Give Water System In Private Hands

जलघर की व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेंडर में 3 वर्ष के अनुभव की शर्त, नए लोगों को दिखाया बाहर का रास्ता

जलघर के टैंक में उगी घास।

झज्जर | जिले के जलघरों की व्यवस्था अब जनस्वास्थ्य विभाग निजी हाथों में देने जा रहा है। इसके लिए इसके लिए शहर के तीनों जल घरों के अलावा दुल्हेड़ा पंप हाउस के संचालन के लिए टेंडर जारी हुए हैं। टेंडर में 3 वर्ष की वर्ष के अनुभव की शर्त डालने से इस व्यवस्था में नए लोगों के आने की संभावना को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में अब चर्चा गर्म है कि कुछ खास लोगों को लाभ देने की मंशा से यह शर्त लगाई गई है। इस काम का समूचा ठेका करीब पौने पांच करोड़ का होगा।

शहर में जलापूर्ति के लिए तीन जल घर हैं। एक जल घर गुरुग्राम रोड पर है, जबकि दूसरा जलकर पुरानी तहसील रोड पर स्थित है। तीसरा जलघर जो बाद में तैयार हुआ है वह शहर के सांपला रोड पर है। समूचे शहर को यहीं से पीने का पानी उपलब्ध होता है। इसके अलावा एनसीआर नहर के दुल्हेड़ा पर पंप हाउस है। जिसके माध्यम से पानी आता है वहीं इसी क्षेत्र के 17 गांव में आपूर्ति रहती है। अब तीनों जलघर के अलावा दुल्हेड़ा पंप हाउस की मेंटेनेंस व संचालन की व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपे जाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। यह टेंडर संभावित अगले सप्ताह खुलेंगे। टेंडर शर्तों के मुताबिक इस काम को वहीं ठेकेदार अथवा एजेंसी ले सकती है जिसको इस क्षेत्र में कम से कम 3 साल काम करने का अनुभव रहा हो। इस नई शर्त के लागू होने से और समूचे शहर का एक बड़ा टेंडर होने से इस काम में आम लोगों की भागेदारी की संभावना खत्म हो गई है। हालांकि नए संशोधनों के मुताबिक पहले क्लोरीनाइजेशन की व्यवस्था सरकार की ओर से रहती थी, लेकिन इस बार के टेंडर में क्लोरीनाइजेशन को भी ठेकेदार के काम में डाला गया है।
खबरें और भी हैं...