- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News President Ram Nath Kovind Presented Swami Gyanananda With Copy Of Geeta Engraved On Titanium Metal
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वामी ज्ञानानंद को भेंट की टाइटेनियम धातु पर उत्कीर्ण गीता की प्रति
साढौरा | राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को टाइटेनियम धातु पर उत्कीर्ण पवित्र गीता की विशेष प्रति भेंट की है। गीता की यह विशेष प्रति कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में दर्शनार्थ रखी जाएगी। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष सचदेव चुघ ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने राष्ट्रपति भवन में शनिवार को गीता मनीषी को पवित्र गीता की प्रति भेंट की। यह विशेष प्रति राष्ट्रपति भवन में मौजूद थी। राष्ट्रपति की तरफ से इस बारे में सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखा गया था। उनके प्रयासों से ही गीता की यह विशेष प्रति गीता मनीषी स्वामी काे दी गई है। मौके पर गुड़गांव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहूजा भी मौजूद रहे।