पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Primary Investigation Report Of A Patient Suspected Of Corona Virus Was Found Negative

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की प्राथमिक जांच रिपोर्ट मिली निगेटिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आबकारी व कराधान विभाग शुक्रवार को शराब ठेको की गई ई-नीलामी में इस बार बड़ी संख्या में ठेकों को मालिक नहीं मिल पाए। जिससे संबंधित अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। विभाग द्वारा कुल 72 जोन बनाया गया है, जिसमें 49 जोन तो हाथोंहाथ बिक गए, लेकिन 23 जोन के ठेकों में ठेकेदारों ने रुचि नहीं दिखाई। हालांकि इसके बाद भी जिन ठेकों की बोली लगी है, उसमें ही विभाग का दावा है कि साढ़े 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बार सबसे महंगा ठेका जोन नंबर-16 कुंडली की बिका है। यह ठेका 18 करोड़ 91 लाख 11 हजार रुपए में बिका है। जबकि पिछले साल यह ठेका 15 करोड़ रुपए में बिका था। यह जिले का सबसे महंगा है।

वहीं दूसरी ओर जिले में जोन नंबर-56 की बोली अविश्वसनीय बढ़ोतरी हुई है। जिसकी इतनी ऊँची पर बोली लगने से अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान हैं। विभाग द्वारा हर साल यूं तो टॉप-3 की लिस्टिंग की जाती है, लेकिन इस बार सूची में चौथे जोन की भी सूची तैयार की गई है। वहीं दूसरी ओर ठेकों की बोली नहीं होने से कर्मचारियों में बेचैनी है। तीन सालों में पहली बार ऐसा हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में जोन नहीं बिक हैं। इसका सीधा असर राजस्व पर पड़ता है। पहले बोली में कुल रिजर्व प्राइस भी नहीं निकल पाया है। हालांकि बिके हुए ठेकों की तुलना में वृद्धि हुई है।

कार की टक्कर से गली में खड़ा बच्चा घायल

गोहाना | जसराणा गांव में एक कार चालक ने गली में खड़े बच्चे आयुष को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से आयुष घायल हो गया। परिजनों ने घायल आयुष को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया। आयुष की दादी दर्शना ने कार चालक आशु की लापरवाही से गाड़ी चलाकर पोते को घायल करने की शिकायत दी। शिकायत के पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्शना ने बताया कि बीते दिनों शाम को वह घर के सामने गली में खड़ी थी। उसके साथ पोता आयुष भी खड़ा हुआ था। कुछ देर बाद तेज गति से चलती हुई कार ने पोते आयुष को टक्कर मार दी। कार आशु चला रहा था। कार की टक्कर से आयुष के हाथ और पैरों पर चोटें लगी। दर्शना का आरोप है कि आरोपी युवक और उसके परिजन उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आदर्श नगर में रक्तदान शिविर आज

गोहाना | आदर्श नगर स्थित हंस ध्वनि ऑडिटोरियम में रविवार को सती भाई सांई दास कलानौर वाले का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष राजीव चुघ ने बताया कि वार्षिकोत्सव में रक्तदान शिविर, ईएनटी कैंप, अमृत वाणी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान संकलन के लिए रोटरी ब्लड बैंक, सोनीपत की टीम पहुंचेगी। कैंप में डॉ. सौरभ मक्कड़ मरीजों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि ऑडिटोरियम में सुखमणी पाठ किया जाएगा। सुखमणी पाठ श्री महंत भाई राम सुख दास जी करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी द्वारा किया जाएगा।

जिंदगी बहुत कीमती है,इसे पूरी तरह जिएं

य दि आपके आसपास कोई बच्चा अवसाद ग्रस्त हो और आप उसे प्रेरित करना चाहते हैं, तो आप उसे वियतनाम के 10 वर्षीय डांग वान ख्यूएन की कहानी सुना सकते हैं, जो अब तक की सबसे अच्छी कहानी है।

दो साल पहले 15 नवंबर को डांग उत्तरी तुयेन क्वांग प्रोविंस स्थित अपने स्कूल में पढ़ रहा था, तभी उसके चाचा दौड़ते हुए कक्षा में आए और बताया कि उसके पिता का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। डांग कांपने लगा और अपने आंसू रोक लिए। सिर झुकाए उसने शिक्षक से तीन दिन की छुट्टी मांगी। फिर उसने अपनी पुरानी साइकिल से तीन किलोमीटर तक का पहाड़ी रास्ता पार किया। घर पर उसके चाचा और पड़ोसियों ने उसके पिता की फोटो ढूंढने में मदद की।

कुछ लोगों का कहना है कि कम उम्र में ही उसकी मां की मृत्यु हो गई थी, जबकि कुछ का कहना है कि उसकी मां ने पिता से अलग होने के बाद दोबारा शादी कर ली थी और उनके गांव से 60 किलोमीटर दूर चली गई थी। इसलिए उसे अपनी दादी के साथ रहना पड़ा, जबकि उसके पिता शहर में दूर मजदूरी करने जाते थे। गांव से दूर काम करते हुए उन्हें पांच साल हो गए थे। डांग अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से अपने पिता पर और दैनिक भोजन के लिए दादी पर निर्भर था। कुछ समय बाद उसकी दादी का निधन हो गया। उसकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं होने से वह घर में अकेला रह गया। पिता के निधन की खबर ने उसे पूरी तरह अकेला कर दिया। वह अपने चाचाओं को परेशान नहीं करना चाहता था, क्योंकि वे भी गरीब ही थे। ऐसे में शहर से शव लाने और अंतिम संस्कार के लिए उसके शिक्षकों ने पैसे इकट्‌ठा किए थे। दादी व पिता की मृत्यु के बाद उसने जल्द ही सभी काम खुद करना सीख लिया था।

रोजाना सुबह पांच बजे उठकर वह पिता की तस्वीर देखता है, कंबल और चटाई तह करके कोने में रख देता है। उसके घर में इसके अलावा और कुछ नहीं है। छत और फर्श में छेद हैं। उसकी संपत्ति में कुछ बर्तन, टोकरी और अन्य लोगों द्वारा हाल में दिए गए कटोरे शामिल हैं। पैसे कमाने के लिए फावड़ा लेकर वह पांच किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर जाता है। वहां कसावा की जड़ें खोदता है और उसे बेचता है। अपने में रहना और स्वयं के खाने के लिए सब्जियां उगाना, यह समय के साथ उसकी आदत बन गई है। वह आसपास उपलब्ध खेतों में काम करता है, भोजन के लिए सब्जियां उगाता है और खाने की अन्य चीजें खोजता है। ऐसा कई बार होता है जब ठंडी, तूफानी हवाएं उसके छोटे से घर की दीवारों से टकराती हैं और रात हो या दिन, वह अपनी चटाई पर पड़ा कांपता रहता है। डांग को पड़ोसी, परिचितों और अजनबियों से भी उसे गोद लेने के प्रस्ताव आ चुके हैं, लेकिन वो हमेशा इनकार कर देता है।

डांग के शिक्षक ने सोशल मीडिया पर उसकी कहानी और वीडियो को शेयर किया जो वायरल हो गया। इससे दुनियाभर के लोगों का ध्यान उसकी ओर आकर्षित हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद से कई लोगों ने उसे आर्थिक मदद और वस्तुएं उसे भेजी हैं। उसने यह दान स्वीकार कर लिया, लेकिन गोद लिए जाने प्रस्ताव को इनकार कर दिया। उसे लगता है कि वह स्वयं अपनी देखभाल करने में सक्षम है। इस तरह जीना वाकई में कठिन है, लेकिन डांग इसका आदी हो चुका है। अच्छी बात यह है कि इतना कठिन जीवन जीने के बावजूद उसने एक भी दिन स्कूल मिस नहीं किया। वह रोजाना जल्दी उठकर अपने काम निपटाता है, फिर साइकिल से स्कूल जाता है। घर लौटकर रोजमर्रा के काम करता है। इतनी कम उम्र में ही डांग काफी जिम्मेदार बन गया है।

फंडा यह है कि डांग जानता है कि जिंदगी बहुत कीमती है और इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इन सबसे लड़ना और जिंदगी पूरी तरह से जीना एक अच्छे इंसान की निशानी है।

बचे जोन की यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी


विभाग द्वारा इस बार दो ठेकों का जोन बनाया गया था। जिसकी वजह से कुल 72 जोन बने थे। इसमें 49 जोन की बिक्री 193 करोड़ रुपए में हुई है। जबकि 23 जोन की बिक्री नहीं हो सकी है। इन जोन की बिक्री के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। आदेश मिलने के बाद विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


टॉप-4 में बिकने वाले जोन

शराब ठेकेदार ने सबसे अधिक बोली जोन नंबर-16 कुंडली की लगाया। वहीं दूसरे नंबर पर जोन नंबर-60 नाथूपुर सबोली का ठेका रहा। जिसे सात करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा गया। तीसरे नंबर पर जोन नंबर-40 फिरोजपुर बांगड़ जोन रहा। जिसके लिए विभाग को सात करोड़ 25 लाख 21 हजार रुपए का राजस्व मिला है। वहीं सबसे अधिक एक साल में जोन नंबर-56 शामड़ी जोन 125 गुना बढ़ गया। यह जोन पिछले साल करोड़ 90 लाख में बिका था। जिसे इस बार ठेकेदार ने चार करोड़ 11 लाख रुपए में खरीदा है।


मेडिकल कॉजेल के साथ जोड़े गए हैं सात जिले


प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना वायरस की जांच एवं स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के साथ सात जिलों को जोड़ा गया है। इनमें जींद, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। सैंपलों की प्राथमिक जांच वायरोलॉजी लैब में की जाती है। इसके बाद संदिग्ध मरीज के सैंपलों को जांच के लिए पुणे लैब में भेजा जाता है।

तैयार किया गया 16 बेड का आइसोलेशन वार्ड

मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए छठी मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। आइसोलेशन वार्ड में शुरू में दस बेड रखवाए गए थे। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छह बैड बढ़ाकर 16 बैड का वार्ड तैयार कर दिया है। संदिग्ध मरीजों को वार्ड तक लेकर आने के लिए आठ नंबर की लिफ्ट को भी आरक्षित कर लिया गया है। इस लिफ्ट को केवल मरीज और वार्ड स्टाफ ही प्रयोग कर सकता है। वार्ड में कार्य करने वाले स्टाफ और डॉक्टरों के लिए 500 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट की व्यवस्था की गई है।


सोने की अंगूठी ठगने की घटना में संलिप्त आरोपी काबू

भास्कर न्यूज | गोहाना

सीआईए स्टाफ ने युवक से सोने की अंगूठी ठगने की घटना में संलिप्त आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक जिला की इंद्रा कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर मामले की पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी कंवरभान ने बताया कि बीते माह 29 फरवरी को भंभेवा निवासी कृष्ण ने धोखाधड़ी कर सोने की अंगूठी ठगने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत के आधार पर मामले की जांच सीआईए स्टाफ ने शुरू कर दी थी। सीआईए स्टाफ ने मामले की जांच करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया। घटना में अन्य कई आरोपी भी शामिल हैं। कंवरभान ने बताया कि मामले की पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिनों के रिमांड पर लिया है। जल्दी ही दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देवीनगर में घर में घुस किया हमला, तीन घायल

गोहाना | देवीनगर में युवकों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों को हमला कर दिया। हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रितू, देवेंद्र और एक बुजुर्ग महिला शामिल है। रितू ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अशोक, पवन, जीता, नन्हीया, आशा, अक्षय और आठ दस अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में रितू ने बताया कि पड़ौस के युवक लाठी, बिंडे और तेजधार लेकर उनके घर में घुस गए। उन्होंने उनके साथ झगड़ना शुरू कर दिया। युवकों ने पति देवेंद्र के सिर में डंडा मारा। उसकी सास और वह बीच-बचाव करने के लिए आगे आई। युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की।

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | गोहाना

सिटी थाना पुलिस ने बिचपड़ी-गंगेसर मोड़ पर अवैध हथियार के साथ मोनू उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक बिचपड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने युवक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बिचपड़ी रोड पर गश्त कर रही थी।

गश्त के दौरान पुलिस को गंगेसर की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक दूसरी तरफ मुड़ गया और तेज कदमों से चलने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास 315 बोर की एक देशी पिस्तौल मिली। युवक के पास पिस्तौल का लाइसेंस और दूसरे जरूरी कागजात नहीं थे। अवैध हथियार रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

सट्टेबाजी के आरोप में एक गिरफ्तार

गोहाना | सिटी थाना पुलिस ने सट्टेबाजी के आरोप में शहर निवासी रविंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 530 रूपए नकद और सट्टे से संबंधित सामग्री बरामद की। आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक पुलिसकर्मी को बोगस सट्टेबाज नियुक्त कर उसे दस रूपए का नोट देकर सट्टा लगाने के लिए भेजा गया। पुलिसकर्मी ने दस रूपए का सट्टा लगाकर टीम को इशारा कर दिया। पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया।

हवन कर चैंबर वकीलों को किए आवंटित

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं

एन. रघुरामन, मैनेजमेंट गुरु [raghu@dbcorp.in]

49 जोन हाथोंहाथ बिके, 23 जोन को ठेकेदार नहीं मिलने से बढ़ी अधिकारियों की बेचैनी

रग्बी में अमन के प्रदर्शन से टीम ने जीता स्वर्ण पदक

भास्कर न्यूज | गोहाना

गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स में रग्बी प्रतिस्पर्धा में सिरसाढ गांव के खिलाड़ी अमन लठवाल ने बेहतर प्रदर्शन किया। अमन के अच्छे प्रदर्शन से टीम ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन सात से 11 मार्च तक किया हुआ। शनिवार को गांव पहुंचने पर खेलप्रेमियों ने पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया। अमन ने बताया कि खेलो इंडिया के लिए उसका चयन बीते वर्ष चंडीगढ़ में हुई आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने पर किया गया था। गुलमर्ग में ही चैंपियनशिप में देशभर की आठ टीमों ने भाग लिया। वह चंडीगढ़ की टीम में खेल रहा था। उनका सेमिफाइनल मुकाबला जम्मू कश्मीर की टीम के साथ हुआ। उन्होंने 10-9 के अंतर से यह मुकाबला जीता। फाइनल मुकाबला बिहार की टीम के साथ हुआ। बिहार की टीम को उन्होंने 15-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

गोहाना | लघु सचिवालय में स्थित न्यायिक परिसर में शनिवार को वकीलों के लिए तैयार किए गए 104 चैंबरों का उद्घाटन किया। चैंबरों का उद्घाटन जस्टिस जितेंद्र चौहान और जस्टिस सुरेंद्र गुप्ता ने वीडियो कॉफ्रेसिंग के द्वारा किया। चैंबरों के उद्घाटन हवन में आहुति डालकर किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सनसनवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जज चैंबरों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने वीडियो कॉफ्रेसिंग द्वारा यह कार्य संपन्न करवाया। उन्होंने बताया कि चैंबर दो ब्लॉकों में बने हुए हैं।

 **

गोहाना | महिला विवि, खानपुर कलां की सीएसयूआईआर शाखा द्वारा गामड़ी गांव में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अनुसूचित जातियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी मदान ने कहा कि अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना के रूप में 25 लाख रुपए दिए जाते हैं, जिससे अंतर्जातीय सदभावना स्थापित की जा सके। उन्होंने बताया कि पंचायतों द्वारा भी अपने गांवों में अनुसूचित जातियों के लिए सराहनीय कार्य करने पर 50 हजार रुपए का अनुदान दिया जाता है।

 मैनेजमेंट फंडा एन. रघुरामन की आवाज में मोबाइल पर सुनने के लिए 9190000071 पर मिस्ड कॉल करें।


मैनेजमेंट फंडा**

ठेकों की बिक्री को लेकर कोई संशय नहीं है। सभी ठेके बेचे जाएंगे। पहले चरण में जो नहीं बिका, उनकी ऑक्शन के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। पिछले साल की तुलना में इस बढ़ोतरी पर ठेकों को बेच गया है। -नरेश कुमार, डीईटीसी सोनीपत।

सोनीपत. नीलामी में हिस्सा लेते ठेकेदार और अधिकारी।

गोहाना. सिरसाढ में पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते ग्रामीण।

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की प्राथमिक जांच रिपोर्ट नैगेटिव मिली है। रक्त का सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे लैब भेजा है। रिपोर्ट आने तक संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही आला अधिकारियों का पैनल तय करेगा की संदिग्ध मरीज को कितने दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाना है। -डॉ. रेनू गर्ग, निदेशक, महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।

भास्कर न्यूज | गोहाना

महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में भर्ती कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के ब्लड सैंपल की प्राथमिक रिपोर्ट शनिवार को आ गई। प्राथमिक रिपोर्ट में मरीज की स्क्रीनिंग और ब्लड की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मेडिकल प्रशासन ने अब मरीज की जांच के लिए ब्लड का दूसरा सैंपल लेकर पुणे लैब में भेजा है। पुणे लैब की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित है अथवा नहीं। जांच रिपोर्ट आने तक मरीज डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा।

सोनीपत जिला का एक व्यक्ति बुखार होने पर शुक्रवार को महिला मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आया था। डॉक्टरों ने बुखार से पीड़ित मरीज के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नेवी में काम करता है। कुछ दिन पहले वह ईरान गया हुआ था। कुछ दिन पहले ही वह ईरान की राजधानी तेहरान से वापिस लौटा है। वहां से वापिस आने पर उसे बुखार हो गया। ईरान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अधिक है। डॉक्टरों ने केस को संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच शुरू कर दी। मरीज के रक्त के सैंपलों की मेडिकल कॉलेज में ही बनी वायरोलॉजी लैब में भेजा गया। सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार को आई। जांच रिपोर्ट में मरीज में कोरोना वायरस नेगेटिव मिला है। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है। पुणे लैब की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि मरीज को कितने दिन वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाना है।

रक्त का दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा पुणे, रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन वार्ड में रहेगा संदिग्ध मरीज

गोहाना. महिला मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड के बाहर स्वास्थ्यकर्मी।

|04

पानीपत, रविवार 15 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...