- Hindi News
- National
- Shahbad News Haryana News Principal Of Government Middle School Sunita Baliyan It Is A Matter Of Pride To Teach In The School Where You Studied
गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता बाेलीं- जिस स्कूल में पढ़ाई की, उसी में पढ़ाना गर्व की बात
राजकीय माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय कलसाना में गुरुवार को वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व छात्र मिलन समारोह में पहुंची स्कूल की पूर्व छात्रा राजकीय मिडल स्कूल माजरी कलां की मुख्याध्यापिका सुनीता आहुजा ने कहा कि उन्होंने कलसाना स्कूल से पांचवी कक्षा की पढ़ाई की थी।
इसके बाद 1998 में जब वे जेबीटी शिक्षक के पद पर नियुक्त हुई तो पहली नियुक्ति उनकी कलसाना के राजकीय प्राथमिक स्कूल में हुई। सुनीता आहुजा ने कहा कि उनके लिए यह गौरव की बात है कि जिस स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की उसी स्कूल में उन्होंने नौकरी की। अपनी ओर से उन्होंने स्कूल के लिए लेक्चर स्टेंट देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही पूर्व छात्रा प्रियंका, रीना और वर्षा ने भी अपने स्कूल में बिताए अनुभवों को मंच के माध्यम से बताया।
स्कूल के विकास के लिए नहीं आने देंगे कमी : कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला परिषद् सदस्य व विधायक पुत्र सुकरम पाल रहे। उन्होंने सावित्री बाई फूले यूथ एवं इको क्लब का उद्घाटन किया। सुकरम पाल ने कहा कि स्कूल के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्याध्यापक राजेश बावेजा व डॉ. राजकुमार ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच का संचालन मिंहा सिंह रंगा ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी शशि धवन ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने से उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। मौके पर अमित कक्कड़ सरपंच, विष्णु भगवान गुप्ता, प्राचार्य डॉ. एसएस आहुजा, राकेश कलसाना, विनोद वधवा, नरेंद्र मिश्रा, संजीव वधवा, राजीव कलसाना, राजबीर, एसएमसी प्रधान रजनी, ज्योति, मुख्याध्यापक हरजिंद्र सिंह, जसविंद्र, श्रीराम, नरेश और राम सिंह मौजूद रहे।
शाहाबाद | राजकीय स्कूल कलसाना में पूर्व छात्रा सुनीता आहुजा को सम्मानित करते मुख्यातिथि जिप सदस्य सुकरमपाल।
शाहाबाद | राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलसाना में पौधारोपण करते मुख्यातिथि व अन्य।