पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Principal Sent Legal Notice To Former Head For Presenting False Facts

गलत तथ्य पेश करने पर प्रिंसिपल ने पूर्व प्रधान को भेजा लीगल नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छोटूराम किसान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शमशेर सिंह मलिक ने संस्था के पूर्व प्रधान दलबीर खर्ब को लीगल नोटिस भिजवाया। वहीं पूर्व प्रधान ने किसी प्रकार का लीगल नोटिस मिलने से इंकार किया है। डॉ. शमशेर मलिक ने अपने ऊपर लगे झूठे, तर्कहीन, मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद आरोप लगाने पर पूर्व प्रधान दलबीर खर्ब को यह नोटिस भिजवाया है।

वकील के माध्यम से भेजे नोटिस में डॉ. शमशेर सिंह ने कहा है कि ऐसे आरोपों से शिक्षण संस्था में पढ़ाई के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। उनका कहना है कि कॉलेज के शिक्षण कार्य को प्रभावित करने के लिए दलबीर खर्ब की ऐसी गतिविधियां नियमों और कानून के खिलाफ हैं। डॉ. शमशेर का यह भी कहना है कि जब से इस संस्था में सरकार द्वारा प्रशासक की नियुक्ति की गई है, तब से कॉलेज में प्रत्येक शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पारदर्शी अाैर नियमों के अनुसार संपन्न हो रहा है। वहीं इस मामले में पूर्व प्रधान दलबीर खर्ब का कहना है कि अब तक उन्हें किसी प्रकार का लीगल नोटिस नहीं मिला है। उन द्वारा पर्चे छपवाकर जो आरोप लगाए थे, वह सही है। प्रिंसिपल चाहे तो किसी एजेंसी से इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाए ताकि सच सामने आ सके।

खबरें और भी हैं...