- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Private Hospital Couple Arrested Police Left On Bail
प्राइवेट अस्पताल के दंपती डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस बेल पर छोड़ा
नाबालिग के हुए अवैध गर्भपात के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने करीब 4 माह बाद कैथल रोड स्थित भारत अस्पताल के दंपती डॉक्टर सोनू अहलावत व उनकी प|ी पूजा अहलावत को गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया गया। मामले में इससे पहले सिविल लाइन थाना पुलिस ने गोहाना रोड स्थित अनमोल जीवन अस्पताल के संचालक मनोहरपुर निवासी नरेश भारद्वाज व हकीकत नगर निवासी आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है।
नाबालिग के हुए गर्भपात मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने 4 नवंबर 2019 को पीएनडीटी के डिस्ट्रिक नोडल ऑफिसर डाॅ. प्रभुदयाल की शिकायत पर शहर के गोहाना रोड स्थित अनमोल जीवन अस्पताल के संचालक नरेश भारद्वाज, कैथल रोड स्थित भारत अस्पताल के डाॅ. सोनू सिंह अहलावत और उनकी प|ी डाॅ. पूजा अहलावत, हकीकत नगर में क्लीनिक चलाने वाली दाई कमलेश व उसकी बहू ममता के खिलाफ एमटीपी एक्ट, मेडिकल काउंसिल एक्ट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।