पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परियोजना निदेशक 17 मार्च को करेंगे योजनाओं की समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहाबाद| डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता 17 मार्च को दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा करेंगे।

डॉ. गुप्ता वीसी में पीसी पीएनडीटी, एमटीपी एक्ट, पोस्को एक्ट, सीएम विंडो व सोशल मीडिया ग्रीवेंसेज ट्रैकर, हरपथ रिव्यू, हरियाणा विजन जीरो प्रोग्रेस, महिला सुरक्षा-वन स्टॉप सेंटर, स्वच्छ सर्वेक्षण मॉड्यूल, अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट, उच्चतर शिक्षा मॉड्यूल, सक्षम हरियाणा (शिक्षा), रोजगार और कौशल इत्यादि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। डीसी ने सभी संबंधित विभागों को इन योजनाओं से संबंधित नवीनतम प्रगति रिपोर्ट उनके पास भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
खबरें और भी हैं...