पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khijrabad News Haryana News Promote The Chief Minister Family Prosperity Scheme Officer Dc

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का प्रचार करें अधिकारी: डीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर | डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री परिवार समृद्ध योजना लागू की गई है। हर पात्र परिवार को परिवार के बीमे के प्रीमियम, पेंशन प्रीमियम के रूप में प्रति वर्ष 6 हजार रुपए तक की आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया गया है। इस योजना में ऐसे सभी परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपए या इससे कम है। अधिकारियों को योजना का प्रचार करना चाहिए जिससे लोग इसका लाभ उठा सकें।

पात्र परिवार अपने नजदीकी सरल केंद्र या अटल सेवा केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता में से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का 330 रुपए का वार्षिक प्रीमियम सरकार द्वारा अदा किया जाएगा। इस योजना में 18 से 40 वर्ष आयु तक के सदस्यों को 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपए मासिक पेंशन देने का प्रावधान है।
खबरें और भी हैं...