पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Property Dispute One Party Met Sp Including Family

प्रॉपर्टी का विवाद : एक पक्ष परिवार समेत एसपी से मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रॉपर्टी को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ बने विवाद को लेकर गुरुवार को शिव नगर कालोनी निवासी श्याम सुन्दर परिवार के सदस्यों के साथ एसपी से मिले और न्याय की गुहार लगाई। श्यामसुंदर ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पुलिस और बड़े प्रभावी लोगों की धमकियों से पूरा परिवार सदमे में है।

श्याम सुन्दर अपनी छह बेटियों व एक बेटे के साथ लघु सचिवालय पहुंचे और एसपी को लिखित शिकायत दी। श्यामसुंदर की बेटी नमिता ने बताया कि उनके पिता श्यामसुंदर व ताऊ राजकुमार ने साझे में कृषि उपकरण बनाने की कंपनी खोल रखी थी। वर्ष 2017 में उसके ताऊ राजकुमार की मौत होने के बाद ताऊ के लड़कों की नीयत में खोट आ गया और धीरे-धीरे पूरा व्यापार उन्होंने अपने हाथों में ले लिया। कृषि उपकरण बनानी वाली कंपनी घाटे में चली गई।

बड़े भाई की हो चुकी मौत

श्यामसुंदर ने बताया कि उसके परिवार में उसकी 6 बेटियां हैं व एक बेटा है जो कि सभी अविवाहित हैं। 35-40 साल कृषि उपकरण बनाने का व्यवसाय भाई के साथ सांझेदारी में किया था। बड़े भाई राजकुमार की अप्रैल 2017 में मौत हो गई थी। व्यवसाय चलाने के लिए बाजार से कच्ची पर्चियों पर ब्याज पर पैसा लिया हुआ था। इन पर्चियों पर श्याम सुन्दर और बड़े भाई राजकुमार दोनों के हस्ताक्षर होते थे लेकिन अब कच्ची पर्चियों की देनदारियों पर पुलिस द्वारा प्रभाव में आकर गलत तरीके से धाराएं लगा कर केस दर्ज कर बार बार छापे मार कर धमकाने और प्रभावी लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...