- Hindi News
- National
- Bawal News Haryana News Proposal For Constitution Of 3 New Panchayats In The District One Proposed By The Department Returned With Objection
जिले में 3 नई पंचायतों के गठन का प्रस्ताव, एक के प्रस्ताव को विभाग ने आपत्ति के साथ लौटाया
जिला में वर्ष 2021 में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ होने वाली है। फरवरी 2021 से पहले चुनाव के लिए नई पंचायतों के गठन से लेकर जिला परिषद से लेकर पंचायतों को आरक्षित किए जाने के साथ वार्डबंदी का काम किया जाएगा जिससे सीटों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि ये सीटें कितनी बढ़ेगी यह वार्डबंदी के बाद ही पता चल पाएगा।
जिला में पंचायतों की संख्या फिलहाल 358 है और अभी तक केवल 3 नई पंचायतों के गठन का प्रस्ताव विभाग को मिला है। हालांकि इन 3 प्रस्तावों में मुख्यालय की तरफ से एक प्रस्ताव वापस भेज दिया गया है जिससे विभाग के पास दो ही पंचायतों के प्रस्ताव बचे हैं। यदि इन दो पंचायतों के गठन को मंजूरी मिलती है तो जिला में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 360 हो जाएगी। हालांकि खोल खंड की मंदौला पंचायत में से श्रीनगर पंचायत के प्रस्ताव को महज इसलिए लौटाया गया है कि उसके साथ ग्राम सभा का प्रस्ताव नहीं था यदि ग्राम सभा 31 मार्च तक प्रस्ताव पास करके विभाग के पास भेजता है तो इस नई पंचायत को लेकर भी विचार किया जा सकता है। शेष दो पंचायतों को लेकर भी अभी मुख्यालय की तरफ से कोई मंजूरी नहीं मिली है।
आरक्षण को लेकर सभी की रहेगी निगाह
जिला प्रमुख का पद वर्ष 2015 में अजा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ था। पंचायत समिति में नाहड़ का पद आरक्षित था और इस बार बावल के साथ रेवाड़ी भी अजा वर्ग के लिए आरक्षित हो सकती है क्योंकि बावल अभी तक इससे वंचित रही है। ग्राम पंचायतों का आरक्षण होगा जिसके लिए विभाग को यह प्रक्रिया भी 30 जून 2020 से पहले पूरी करनी है।