पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Protect Children From Malnutrition By Giving A Balanced Diet Ashek Kumar

अभिभावक संतुलित आहार देकर बच्चों को कुपोषण से बचाएं: अशाेक कुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से गांव माजरा में पोषण पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि आज हमें बच्चों को संतुलित आहार देना चाहिए। संतुलित आहार के बिना बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं तथा कई प्रकार की बीमारी बच्चों को घेर लेती है इसलिए हमें बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें नियमित रूप से बच्चों को संतुलित आहार देते रहना चाहिए। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उन्होंने कहा कि सही पोषण का अर्थ पोष्टिक आहार, साफ पानी तथा सही प्रथाएं हैं। पोषण अभियान को एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। इस जन आंदोलन से भाई और बहन तथा सब बच्चे स्वस्थ होंगे और पूरी क्षमता प्राप्त करेंगे। इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने पोषण पखवाड़ा के तहत अपने विचार रखे। इस मौके पर फूल सिंह ने कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत कहा कि कोरोना वायरस से घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। जागरुकता के साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखकर इससे बचा जा सकता है। इस मौके पर रोशन लाल, इंदर सिंह, रघुबीर सिंह, गांव के युवा, महिला व अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...