जन परिवाद समिति की बैठक स्थगित
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह की अध्यक्षता में 17 मार्च को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में प्रस्तावित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह की अध्यक्षता आयोजित होने वाली इस बैठक में कुल 15 मामले सुनवाई के लिए रखे जाने थे।