- Hindi News
- National
- Pundri News Haryana News Public Works In Light Will Be Completed On Priority Ishwar Singh
हलके में सार्वजनिक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएंगे पूरा: ईश्वर सिंह
गुहला चीका | विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्य पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कर रही है। गुहला हलके का संपूर्ण विकास करवाया जाएगा और हर एक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलेगा। विधायक बुधवार को धन्यवादी दौरा कार्यक्रम के तहत गांव ककहेड़ी, पाबसर, ककराला, कक्योर माजरा, कांगथली, सैर, पहाडपुर, प्रभोत, खेड़ी गुलामअली तथा हिम्मतपुरा गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हलके में सार्वजनिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। माैके पर पूर्ण सिंह, बंसी लाल, भगत सिंह, रामधारी, बचना राम, जोगी राम, रतना राम, सुमेरा राम, करनैल सिंह, हरपाल सिंह, जसमेर सिंह, अंग्रेज सिंह, रामचन्द्र उपस्थित रहे।