- Hindi News
- National
- Shahbad News Haryana News Pulis Being Built On One Side Road Broken On The Other Side Anger Among People
एक तरफ बन रही पुलिया, दूसरी तरफ टूटी पड़ी सड़क, लोगों में रोष
पीडब्ल्यूडी नहीं ले रहा सुध
कस्बे में पीडब्ल्यूडी की सुस्ती के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ बराड़ा रोड पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ सड़क टूटी पड़ी है। टूटी सड़क से गुजरना वाहन चालकों के लिए परेशानी भरा रहता है। शाहाबाद निवासी अशोक वत्स, वीरेंद्र कुमार, नीरज ढींगरा, राकेश बैंस, आशू अरोड़ा, महेश भगत, सुरेश प्रजापत, पुष्पराज अग्रवाल, अशोक खुराना ने कहा कि बराड़ा रोड पर कुटिया के सामने सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। खास बात यह है कि इन गड्ढों के साथ ही पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन न तो पीडब्ल्यूडी और न ही पुलिया बनाने वाले ठेकेदार का ध्यान इन गड्ढों पर है। पुलिया के कारण यातायात एक ही सड़क पर चल रहा है। उसमें भी बड़े गड्ढे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह नई अनाज मंडी, लाडवा रोड पर भी गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है जबकि पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी और मौजूदा विधायक रामकरण काला नगर को तरक्की की नई राहों पर ले जाने के दावे करते रहते हंै। उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ताहाल के बारे में कई बार आवाज उठा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
शाहाबाद | बराड़ा रोड पर कुटिया के सामने गड्ढों से गुजरते वाहन।