पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Punjab Roadways Bus Driver Tops Pistol On Car Driver

पंजाब रोडवेज के बस चालक पर कार सवार युवकों ने तानी पिस्ताैल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव रतनगढ़ के पास बुढलाडा से रतिया आ रही पंजाब रोडवेज के बस चालक गांव बलियाला निवासी भजन सिंह पर स्विफ्ट कार सवार युवकों ने कनपटी पर पिस्तौल लगा कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत सदर पुलिस को करने व यात्रियों के विरोध को देखते हुए युवक कार लेकर भाग गए। चालक भजन सिंह ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

चालक भजन सिंह ने बताया कि कि वह बुढलाडा डिपू की बस पर बतौर चालक तैनात है। वह बुढलाडा से बस लेकर रतिया आ रहा था। गांव रतनगढ़ के पास कुछ युवकों ने बस के आगे गाड़ी अड़ा दी। जिससे बस निकालने के लिए जगह नहीं बची। अचानक ब्रेक के कारण हादसा भी होते होते बचा। तभी कुछ दूरी पर जाकर कार में सवार लोगों ने गाड़ी आगे लगाकर बस को रुकवा लिया। युवकों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत रतिया पहुंचकर सदर थाना में दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धोखाधड़ी के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

पुलिस कोे एक व्यक्ति ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है। पुलिस ने दर्ज कर लिया है। दौलतपुर निवासी आशीष ने बताया कि उसकी मां को दिल का दौरा आया था। आरोप है कि उसके पास रुपये नहीं थे। इस दाैरान उसने गांव दौलतपुर निवासी रमेश से संपर्क कर रुपये उधार मांगे। रमेश उसे गांव कुलेरी निवासी सुनील गोदारा के पास ले गया। उन्होंने एक बैंक में खाता खुलवाया और कुछ कागजों पर साइन करवा फाइनेंस पर 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह बोले कि ट्रैक्टर नया लेना है। उसमें गवाह बनाया है। इसके बाद उसे ट्रैक्टर कंपनी में जाकर कुछ कागजों पर साइन करवा लिए। कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल पर ट्रेक्टर की किस्तें भरने के लिए मैसेज आने लगे। आरोप है कि उसके पास न ट्रैक्टर है और न उसने ट्रैक्टर लिया। तीनों ने मिलकर पीड़ित के साथ धोखाधड़ी कर ली।

खबरें और भी हैं...