पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kosli News Haryana News Pure Water Will Be Delivered To Every Household Sdm

हर घर तक पहुंचाया जाएगा शुद्ध जल : एसडीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोसली | एसडीएम कुशल कटारिया ने बताया कि सरकार ने हर घर की रसोई तक शुद्ध जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन प्रारंभ किया है, जिसके तहत उपमंडल क्षेत्र में कनेक्शन दिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि जल जीवन के लिए बेहद आवश्यक है इसलिए पानी की बचत काे हमें अपनी आदत में शामिल करना हाेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के संदर्भ में सर्वे कराया जा रहा है जिसके तहत कनेक्शन भी देने का काम प्रारंभ किया जा चुका है और अभी तक बड़ी संख्या में कनेक्शन जारी कर चुके हैं। पानी प्रकृति की अनमोल देन है और इसका कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वे पानी के महत्व को समझें और इसका सदुपयोग करें। कटारिया ने कहा कि पानी को व्यर्थ में नहीं बहने देना चाहिए चूंकि पानी को सेनिटेशन,फिल्टरेशन व क्लोरीनेशन विधियों से स्वच्छ बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन विधियों से पानी को स्वच्छ बनाने पर काफी खर्च करना पड़ता है।
खबरें और भी हैं...