पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Loharu News Haryana News Purse Stolen From A Woman39s Bag For Shopping In The Market

बाजार में शॉपिंग के लिए आई महिला के थैले से पर्स चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | बाजार में शॉपिंग के लिए आई एक महिला के थैले से चोर पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में दो हजार की नकदी व मोबाइल था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भारत नगर निवासी अजय ने बताया कि उसकी प|ी कृष्णा देवी बाजार में खरीददारी के लिए आई थी। सराय चौपटा क्षेत्र में एक दुकान से घरेलू सामान खरीद रही थी। तभी चोर महिला के थैले से उसका पार्स चोरी कर फरार हो गए। थैले में दो हजार रुपये व एक मोबाइल था। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि बाजार में आए दिन महिलाओं के बैग से पर्स चोरी की वारदात हो रही है। बाजार में लगभग तीन सालों से महिला चोर गिरोह सक्रिय है। जो बाजार में भीड़ भाड़ वाली दुकानों में शॉपिंग के बहाने घुसती है और चकमा देकर दुकान में शॉपिंग करने वाली महिलाओं के बैग व थैले से पर्स चोरी कर ले जाती है। पिछले साल पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार भी किया था लेकिन कुछ समय बाद फिर से यह महिला चोर गिरोह बाजारों में सक्रिय हो जाता है।
खबरें और भी हैं...