- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News Put A Garland Made Of Fruits Nuts And Sweets In The Neck Of Children And Wish For A Long Life
बच्चों के गले में फलों, मेवे और मिठाई से गुंथी माला डाल की लंबी आयु की कामना
शहर में सोमवार को होली की उमंग रही। ईंट भट्टों पर मजदूरी करने आए हुए प्रवासी बाजार में खरीददारी करते नजर आए। वहीं महिलाओं ने होली का उपवास रखा। उन्होंने शहर के विभिन्न बाजारों में सजाई गई होलिका स्थल पर जाकर पूजा अर्चना की।
गांधी चौक, अग्रसेन चौक, रेलवे रोड, हिसार तिराहा, अनाज मंडी आदि स्थानों पर महिलाओं ने सजी होली की परिक्रमा की व सूत के कच्चे धागे से होलिका को बांधा। पूजन उपरांत महिलाओं ने अपने बच्चों के गले में फलों, मेवे व मिठाई से गुंथी गई माला डालकर उनकी लंबी आयु व स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। गांधी चौक में होलिका लगाने वाले प्रदीप सिंगला उर्फ कालू (सेडेके) ने बताया कि यहां पर पिछले करीब पचास से भी अधिक वर्षों से होलिका सजाई जा रही है। जहां पर सैकंडों श्रद्धालु पूजा करते हैं।
संकट मोचन बाला जी मंदिर के सामने होलिका पूजन करतीं महिलाएं।