बाइक पार्किंग को लेकर झगड़ा
रानियां| गांव ढूडियांवाली के बस स्टैंड पर मोटरसाइकिल खड़ा करने को लेकर हुए झगड़े में विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर फायर भी कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया। शिकायतकर्ता रिछपाल सिंह उर्फ पाला ने बताया कि वह ढुडियावाली से अपने घर से सवार होकर गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा जहां पर उसने अपना मोटरसाइकिल खड़ा किया तो एक व्यक्ति ने आकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा और कहने लगा कि उसकी स्कूटी के साथ उसने मोटरसाइकिल कैसे खड़ा किया। कुछ समय बाद दूसरा व्यक्ति गुरप्रीत सिंह कार पर सवार होकर आया और उन्होंने अपने साथ लेकर आए पिस्तौल से गोलियां चलाने लगा। पुलिस ने रिछपाल की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह निवासी ढूडियांवाली के खिलाफ धारा 307,25, 54,59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।