होली मिलन उत्सव में राधा कृष्ण का किया गुणगान
अग्रवाल धर्मशाला चीका में होली फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें जजपा नेता प्रोफेसर रणधीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रणधीर सिंह ने आई हुई सारी संगत का टोकन डाला और इनाम के तौर पर 11 ठाकुर जी के स्वरूप अर्थात लड्डू गोपाल निकाले। विजेताओं को मौके पर ही श्री कृष्ण के स्वरूप गोपाल भेंट किए गए। उन्होंने कहा कि होली उत्सव जैसे कार्यक्रम जहां हमें हमारी संस्कृति से जोड़ते है वहीं धर्म का प्रचार भी करते हैं। उत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक लक्की कन्हैया व दीप आदित्य फतियाबाद ने सुंदर भजनों से राधा कृष्ण का गुणगान किया और श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण के सानिध्य से जोड़ा। यमुनानगर से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण की होली के उत्सव की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की।
गुहला चीका | जन समूह को संबोधित करते प्रो. रणधीर सिंह।