पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News Rai Bar Association Could Not Reach Consensus This Time

राई बार एसोसिएशन में इस बार नहीं बन सकी सर्वसम्मति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बार एसोसिएशन राई के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहली बार राई में प्रत्यक्ष रूप से वोटिंग से चुनाव होने के आसार बन गए हैं। बार एसोसिएशन के सचिव रहे एडवाेकेट संजय खरेटा ने इस बार प्रधान पद के लिए दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने बुधवार को अपना फार्म आरओ एडवोकेट आनंद दहिया को सौंप दिया है। वहीं निवर्तमान प्रधान राजेश सरोहा भी चुनाव मैदान में आ सकते हैं, उससे इस बार राई बार का चुनाव रौचक हो सकता है। यहां केवल 28 मतदाता ही अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

राई बार एसोसिएशन के आरओ एडवोकेट आनंद दहिया ने बताया कि तीन अप्रैल को राई एसोसिएशन के 28 सदस्य चुनाव में भाग लेंगे। चुनाव के लिए आवेदन 11 से 12 मार्च तक किया जा सकेगा। 13 मार्च को छटनी की जाएगी और 16 मार्च दोपहर तक आवेदन वापस लिया जा सकता है। बार का चुनाव तीन अप्रैल को चुनाव होगा।

खरखौदा बार चुनाव : सभी नामांकन मिले वैध

खरखौदा | खरखौदा में बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया के दौरान बुधवार को नामांकन छंटनी होनी थी। रिटर्निंग अधिकारी जगमोहन पाराशर ने बताया कि सभी 8 नामांकन वैध मिले हैं। जिनमें प्रधान पद के लिए कुल 4 नामांकन दाखिल हुए थे, जबकि अन्य सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन आया था। छंटनी के दौरान सभी नामांकन सही मिले हैं। प्रधान पद के लिए रामभगत, राकेश कुमार, सुरेश दहिया व कमल शर्मा ने नामांकन किया था। उप प्रधान के लिए नवीन भौरिया, सचिव सत्यजीत, सह सचिव राहुल, कोषाध्यक्ष के लिए मोहित कौशिक ने नामांकन किया था। उनके पास 60 वकील मतदाताओं की सूचि आई है, जिसकी सोनीपत व खरखौदा बार द्वारा जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो वैध मतदाता होगा उसकी सूचि चस्पा की जाएगी।

राई. एडवोकेट आनंद दहिया को फार्म जमा कराते एडवोकेट संजय खरेटा।
खबरें और भी हैं...