- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Railways Put Up Posters For Rescue And Signs Information Colleges And Universities Will Remain Closed Till 31st
जंक्शन पर रेलवे ने बचाव व लक्षण की जानकारी के लिए लगाए पोस्टर्स, 31 तक बंद रहेंगे कॉलेज और यूनिवर्सिटीज
कोरोना से बचने के लिए रेलवे की ओर से जागरूकता के तहत भिवानी जंक्शन पर बचाव व लक्षण संबंधित जानकारी के पोस्टरर्स लगाए गए हैं। शनिवार को रेलवे की ओर से सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों के साथ मिलकर एक अवेयनेस कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें यात्रियों को कोरोना से बचाव व उसके लक्षणों बारे जागरूक किया जाएगा।
बता दें कि डायरेक्टर जनरल हायर एजूकेशन पंचकूला की अाेर से सभी राज्याें के वाइस चांसलर व प्राइवेट यूनिर्वसिटी के साथ-साथ सभी राजकीय कॉलेजों व गर्वंमेंट एडिड एवं सेल्फ फाइनेंस कॉलेज प्राचार्य को इस बारे में एडवाइजरी जारी कर सूचित किया गया है। हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार 31 मार्च तक हरियाणा के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे, जबकि सभी प्रवक्ता व नॉन टीचिंग स्टॉफ को छुट्टी से बाहर
रखा गया है।
भिवानी जंक्शन पर होने वाले शनिवार सुबह 10 बजे होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में रेलवे के दिशा-निर्देशानुसार आरपीएफ की ओर से यात्रियों को ट्रेनों में बरती जाने वाली सुरक्षा व चिकित्सकों की ओर से कोराेना के बारे में जागरूकता प्रदान की जाएगी।
25 काे होेने वाला कार्यक्रम स्थगित
कोरोना के चलते ब्रह्माकुमारी की तरफ से भिवानी में 25 मार्च काे होेने वाल कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। माऊंट आबू की तरफ से 25 मार्च को टिबड़ेवाल सभागार में कार्यक्रम किया जाना था। कार्यक्रम को मुख्य रूप से बतौर मुख्य वक्ता बीके शिवानी ने संबोधित करना था।
16 मार्च को होने वाला लाेकार्पण समारोह स्थगित
प्रशासन के निर्देश पर भगवान परशुराम भवन का 16 मार्च को होने वाला लोकार्पण समारोह कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया है। समस्त ब्राह्मण सभा भिवानी के अध्यक्ष आरसी शर्मा ने बताया कि 16 मार्च को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा भवन का लोकार्पण किया जाना था। इसकी आगामी तिथि बाद में घोषित कर दी जाएगी।
कोरोना वायरस काे लेकर रेलवे की ओर से अलर्ट जारी किया है। रेलवे स्टेशनाें पर पंफ्लेट भी लगवाए गए हैं। ट्रेन में यात्रा करते समय किसी अंजान से मास्क न लें इस बारे में यात्रियों काे जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों को ओर अधिक जानकारी देने के लिए शनिवार को भिवानी जंक्शन पर अवेयरनेस कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें चिकित्सक व आरपीएफ अधिकारियों की ओर से आमजन को जागरूकता प्रदान की जाएगी।\\\'\\\' -उषा निरंकारी, इंचार्ज, अारपीएफ थाना, भिवानी।
काेराेना वायरस काे लेकर अलर्ट
भिवानी। भिवानी जंक्शन पर रेलवे की आेर से यात्रियों की जागरूकता के लिए लगाई गई कोरोना वायरस संबंधी जानकारी।