आज और कल बारिश के आसार
कैथल | पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। बुधवार को भी पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ हलकी बूंदाबांदी होती रही। पहले तीन दिनों तक हुई बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ था। अब दोबारा बारिश की संभावनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक ने मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूरे जिले में करीब 1.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं व हजारों एकड़ में सरसों की फसल खड़ी है। पहले हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भरने और तेज हवाओं से फसल गिरने से नुकसान किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। अब अगर ज्यादा बारिश हुई और हवाएं चली तो ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। दूसरी तरफ लगातार बादल छाए रहने और बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है और पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया है।
कैथल | बुधवार दोपहर हुई बरसात में करनाल रोड से गुजरते वाहन चालक।