- Hindi News
- National
- Bhuna News Haryana News Rain Water Logging In Nandisala Cattle Farm Raw Pathetic Condition Pathetic
बरसात से नंदीशाला में जलभराव, पशु बाड़ा कच्चा, गोवंश की हालत दयनीय
पिछले दिनों हुई बरसात के बाद से श्री कृष्ण प्रणामी नंदी शाला नगरपालिका भूना में कीचड़ एवं जलभराव हो गया है। जिसके कारण गोवंश की हालत दयनीय बनी हुई है। पशु बाड़े को पक्का करने की मांग को लेकर कई बार सरकार व प्रशासन को लिखा जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हाे रही। इसे लेकर नंदीशाला कमेटी ने रोष जताया है। नंदी शाला की सचिव प्रवीण लीखा, वरिष्ठ उपप्रधान खैराती लाल छोकरा व उपप्रधान कामरेड भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नंदी शाला भूना में 27 दिसंबर को प्राकृतिक आपदा आने के कारण भारी नुकसान हुआ था और 13 गोवंश की मौके पर मौत हो गई थी। लेकिन चारदीवारी व शेड इत्यादि गिरने का आधिकारिक रूप से आकलन किया गया। नंदी शाला को आर्थिक रूप से कोई सहायता नहीं मिली। अब बे मौसमी बरसात ने गोवंश बाड़े का हाल बिगाड़ कर रख दिया है। जलभराव व कीचड़ के कारण गोवंश को बैठने के लिए बाडे में कोई सुविधा नहीं है। इसके अतिरिक्त कमजोर गोवंश कीचड़ में फंस कर रह जाता है। कमेटी के सदस्यों ने सरकार और प्रशासन को चेताया है कि अगर कच्चे बाड़े को पक्का नहीं किया गया तो गोवंश को नंदी शाला से निकाल कर सड़कों पर छोड़ देंगे।
गोसेवा आयोग को भेजे पत्र : उपनिदेशक
प्राकृतिक आपदा के बाद हुए नुकसान के बारे में गौ सेवा आयोग को पत्र भेजकर मांग की हुई है। गोवंश के ईलाज के लिए पशु चिकित्सक की टीम मौके पर निगरानी रख रही है।\\\'\\\' - डॉ काशीराम, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग|
श्रीकृष्ण प्रणामी नंदीशाला नगरपालिका भूना में बरसात के बाद बिगड़े हालात।